प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बल्लभगढ़ में यज्ञ-हवन
Aonenews अरविन्द बक्शी
बल्लभगढ़। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ के प्राचीन माता पथवारी मंदिर में विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। यह आयोजन विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री Mool Chand Sharma के नेतृत्व में शुरू हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश के निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। यज्ञ-हवन में क्षेत्र के पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर आहुति अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है।
यज्ञ-हवन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।