पटियाली: पटियाली में तीन दिन की बारिश में दो मकानों की छतें ढही, लाखों का सामान मलबे में दबा
पटियाली। तीन दिन से लगातार बारिश के चलते शनिवार रात मोहल्ला चौक में जियो मियां और मैराजुद्दीन मंसूरी के मकानों की छतें गिर गईं। मलबे में दबने से लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कमरों में कोई नहीं था। सूचना पर रविवार को एसडीएम सुशांत सांवरे समेत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।