सदर: लखनऊ में महिला को बांधकर उल्टा लटकाया, प्राइवेट पार्ट पर डंडे से किया वार
Sadar, Lucknow | Nov 10, 2026 लखनऊ के इंदिरानगर स्थित सुगामऊ में 6 नवंबर को महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर लातों से पीटा और उल्टा लटका दिया। इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से वार किए गए। महिला लगातार छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।