कामां: छोटी दीपावली पर श्री गोपीनाथ जी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, देश-विदेश से पहुंचे हजारों यात्री
छोटी दीपावली के पावन पर्व पर कामां स्थित प्रसिद्ध श्री गोपीनाथ जी मंदिर में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालु बृज क्षेत्र की धार्मिक यात्रा पर आकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन कर रहे हैं। छोटी दीपावली के अवसर पर शाम 7 बजे तक मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।