राजपुर: शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Jul 31, 2026 धनसोई थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश गया है। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के धनसोई गांव निवासी दीपक कुमार शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था।