जलालाबाद: जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर लगी अंबेडकर प्रतिमा पर लोगों ने पहुंचकर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आज भारी संख्या में उनके अनुयाई पहुंचे और उन्होंने उस पर पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित कर बड़ी धूमधाम से उनकी जयंती मनाई। बाबा साहब के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान कोयाद किया ।लोगो ने बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करने की बात कही।