लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहैया गांव में मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज कुमार पुत्र बहोरन लाल ने लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई।