खलारी: रेलवे केबल कार्य से महावीर नगर की सड़क बदहाल, राहगीर परेशान
Khelari, Ranchi | Aug 19, 2026 खलारी के बुकबुका पंचायत के महावीर नगर मुख्य मार्ग पर रेलवे केबल बिछाने के लिए सड़क की खुदाई के बाद भारी कीचड़ फैल गया है। बारिश के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क पर पाइप रखे होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से जामा मस्जिद और पहाड़ी मंदिर जाने...