गढ़ी: परतापुर विद्यालय में सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में 70वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
Garhi, Banswara | Sep 21, 2026 परतापुर मे शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, परतापुर द्वारा 70वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय क्रिकेट छात्र/छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) का भव्य आगाज़ हुआ। सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार चार दिवसीय यह खेल महाकुंभ स्थानीय सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम, परतापुर में आयोजित होगा।