मंडला: ग्राम जैतपुरी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम
Mandla, Mandla | Jul 6, 2026 मोतीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय नंदन तेकाम और उसकी ढाई वर्षीय बहन नंदिनी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोमवार को 4 बजे दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता रमेश तेकाम परिवार के साथ मेढ़ा साप्ताहिक बाजार गए थे।