आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्र शेखर मिश्रा, प्रेम नाथ आचार्य एवं प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार झा ने पूर्व सूचना देकर स्वयंसेवकों को कार्यशाला में जागरूकता फैलाई। इस दौरान वक्ताओं ने नशा को नाश का कारण बताया। वक्ताओं ने नशा सेवन से होने वाले गंभीर बीमारी के बारे में बताया। नशा सेवन से समाज व परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गई।