आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार किया, न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दो शराबियों की गिरफ्तारी की गई। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।