आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, सात मामलों का हुआ निष्पादन
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार की उपस्थिति में अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान कुल 10 जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की गई। जिसमें से सात मामलों का दोनों पक्षों की रजामंदी, साक्ष्य और कागजात के आधार पर मौके पर ही निष्पादन कर दिया। शेष मामले की सुनवाई के लिए अगले जनता दरबार की तारीख दे दी गई है।