आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज
आलमनगर थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत गौछी डीह में 8 साल की मासूम के साथ अज्ञात अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में मकई का डंठल भी बड़ी बेरहमी से डाल दिया गया था। घटना की लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच में डटी हुई है।