दुधि: कनहर परियोजना और हर घर नल योजना को लेकर मंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग के मंत्री हैं। इस दौरान जीत सिंह खरवार ने सोनभद्र जिले की कई जनसमस्याओं पर विस्तार से बात की और उनके जल्द समाधान करने का आग्रह किया।