शुभ शुरुआत… कन्या पूजन के साथ ।
जहाँ हर कदम सिर्फ़ नृत्य नहीं, बल्कि भक्ति की अभिव्यक्ति हो…
जहाँ हर ताल में संस्कारों की गूंज हो…
और जहाँ गरबा अपनी जड़ों से जुड़कर सनातन संस्कृति और शक्ति की आराधना का उत्सव बने।
इसी संकल्प के साथ रुद्र रास की गरबा क्लास का शुभारंभ नव कन्याओं के पूजन और आराधना के साथ हुआ।
यह सिर्फ़ एक गरबा आयोजन नहीं, बल्कि देवास में परंपरा, संस्कृति, संस्कार और भक्ति को उत्सव के रूप में आगे बढ़ाने का हमारा एक छोटा-सा प्रयास है।
हम चाहते हैं कि इस प्रयास से देवास का हर वर्ग जुड़े, हर परिवार सहभागी बने और हर कदम इस उत्सव को अपना बनाए।
क्योंकि जब पूरा देवास एक साथ गरबा करेगा,
तो सिर्फ़ एक आयोजन नहीं होगा…
देवास की संस्कृति की एक नई पहचान बनेगी।
आइए, साथ मिलकर उस गरबे की ओर लौटें,
जहाँ उत्सव भी है… भक्ति भी है… और संस्कार भी।
RUDRA RAAS by Hello! Dewas
Where Tradition Meets Celebration.