निज़ामाबाद: नागपंचमी और सावन के तृतीय सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजा निजामाबाद क्षेत्र
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में सोमवार को नागपंचमी और सावन के सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ी। सुबह करीब पांच बजे से ही क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक लगातार जारी रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया गया है।