धमदाहा: रामनवमी को लेकर धमदाहा में किया गया फ्लैग मार्च, प्रशासन रहा सख्त
धमदाहा :- रामनवमी के अवसर पर शनिवार को निकाले जाने वाले भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की संध्या धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय में फ्लैगमार्च निकाला गया।