रायपुर रानी: रायपुर रानी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने किया विधानसभा अध्यक्ष मुलाकात
पंचकूला से भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सोनू हरयोली के द्वारा रायपुर रानी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की गई और उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि रायपुर रानी क्षेत्र के किसानों को अभी तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसानों का मुआवजा नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य समस्याओं से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया।