रायपुर रानी: न्यायालय डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के आदेशानुसार आशिक अली रेहना बने रायपुर रानी पैक्स सदस्य
चुनाव के समय से ही विवादो में रही रायपुररानी पैक्स में डिप्टी रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र के आदेशों से नया मोड़ आ गया है। चुनाव के समय पिछड़ा वर्ग कोटा से निर्वाचित विक्की के स्थान पर अब अमित कुमार को पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित दिखाकर कृषि कोटा से आशिक अली को नया सदस्य बनाया गया है। न्यायालय डिप्टी रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र में आशिक अली पुत्र तेलु दीन निवास रेहना ने दावा दायर कर अपील की थी।