रायपुर रानी: 17 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी संदेश यात्रा, रायपुर रानी में पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने दी जानकारी
17 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की संदेश यात्रा शुरू हो रही है, इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी कर रही हैं। रायपुर रानी में कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा हरियाणा के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएगी एवं हरियाणा की राजनीति को बदलने का कार्य करेगी। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।