रायपुर रानी: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन गांव बडोना कलां में ग्रुप मीटिंग का आयोजन किया गया
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की तरफ से खंड रायपुर रानी के गांव बडोना कलां में ग्रुप मीटिंग का आयोजन किया गया। इस ग्रुप मीटिंग में ग्राम पंचायत एवं विभाग द्वारा बनाई गई ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ-साथ गांव के अनेक लोगों ने भाग लिया और जल संरक्षण विषय पर चर्चा की। आज की इस मीटिंग में ग्रामीणों के द्वारा भी अपनी समस्याओं को रखा गया।