रायपुर रानी: रायपुर रानी के नजदीकी गांव से रायपुर रानी किसी जरूरी काम से आई 25 वर्षीय युवती लापता, मामला दर्ज#
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता महिला के द्वारा बताया गया है कि मेरी 25 वर्षीय लड़की घर से रायपुर रानी में किसी जरूरी काम के लिए आई थी। जो अभी तक घर वापस नहीं आई है। युवती के मां ने बताया कि हमने अपने तौर पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया हैं। युवती की मां की शिकायत पर रायपुर रानी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।