रायपुर रानी: रायपुर रानी में पराली से ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
रायपुर रानी स्थित नारायणगढ़ रोड पर बुधवार को ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे ने बताया कि आज सुबह 8 बजे उसके पिता को सिंगला आयरन स्टोर पर सीमेंट उतारने के लिए बुलाया गया था तभी ये हादसा हुआ।