कुंडा: राजापाल टँकी चौराहे पर बाइक खड़ी करने को लेकर बीच सड़क पर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
नगर क्षेत्र के राजपाल टंकी चौराहे के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दबंगों ने बीच सड़क पर जमकर लात-घूसे और चप्पलें चलाईं। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा पक्ष फरार है।