कुंडा: बरई रोड ईदगाह के पास से दो महिलाएं जिंदा बम के साथ गिरफ्तार
कुण्डा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरई रोड स्थित ईदगाह के पास से दो महिलाओं, कुलसुम बानो और साफिया बानो को रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 04 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस सफल कार्यवाही का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डे ने किया।