रायपुर रानी: मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से दिमाग पर पड़ रहा है असर विषय पर रायपुर रानी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई ट्रेनिंग
रायपुररानी आंगनवाड़ी की सर्कल मीटिंग में आंगनवाड़ी वर्कर व महिलाओ को बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत व इससे बचाव विषय पर जागरूकता कैम्प का आयोजन आज किया गया। कानून एवं परिविक्षा अधिकारी निधि मलिक ने कहा कि लगातार स्क्रीन टाइम, दिमाग के कुछ हिस्से में ग्रे मैटर को कम करता है। ये वह हिस्सा है जो सीखने, याद रखने और निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाता है।