रायपुर रानी: हंगोली में आयोजित बेबी शो में उमड़ा जनसैलाब, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,स्टारलिट इंटरनैशनल स्कूल द्वारा आयोजित करवाया गया
स्टारलिट इंटरनैशनल स्कूल दंदलावड़ द्वारा हंगोली गांव के खेड़ा मंदिर के नजदीक धर्मशाला के प्रांगण में बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी का मंगलवार को आयोजन किया गया। बेबी शो के बारे में जानकारी देते हुए स्टारलिट इंटरनैशनल स्कूल दंदलावड़ की डायरेक्टर प्रिंसिपल लंकेश्वरी जैन ने बताया कि गांव के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए गांव में बेबी शो का आयोजन किया गया।