रायपुर रानी: लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी त्रिलोकपुर चौक से टांगरी पुल तक सड़क, प्रदेश प्रवक्ता ने किया कार्य का शुभारंभ
लम्बे समय से त्रिलोकपुर चौक से टांगरी नदी की तरफ़ आने जाने वालों को टूटी सड़क के कारण भारी परेशानी का सामान करना पढ़ता हैं। जिसके नवीनीकरण के लिए लोगो के द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी। इस सड़क के नवीनीकरण का बुधवार को जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर JJP के नेता ओपी सिहाग मौजूद रहे।