रायपुर रानी: रायपुर रानी में श्री गुरु रविदास जयंती को समर्पित शिविर में 73 यूनिट रक्तदान एकत्रित, विधायक प्रदीप चौधरी रहे मौजूद
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी के तहत श्री गुरु रविदास मंदिर रायपुररानी में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकुला की चिकित्सक टीम ने 73 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप चौधरी, जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा सहित अन्य रहे मौजूद।