रायपुर रानी: ट्राई सिटी से शुद्धता का संदेश देने के लिए साइकिल गिरी ग्रुप के 70 सदस्य पहुंचे ग्वाला गद्दी गांव खेड़ी, हुआ भव्य स्वागत
रायपुर रानी खंड के गांव खेड़ी में आज सुबह ट्राई सिटी से शुद्धता का संदेश देने के लिए साइकिल गिरी ग्रुप के 70 सदस्य 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर गांव खेड़ी में स्थित ग्वाला गद्दी पहुंचे। ग्वाला गद्दी में पहुंचने पर सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सदस्यों के द्वारा ग्वाला गद्दी में लगे पेड़ पौधों का निरीक्षण किया गया।