कायमगंज: गांव पसियापुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 2 माह से घर में अकेला रह रहा था, पत्नी बच्चों के साथ पंजाब में रहती है
शमसाबाद के गांव पासियापुर में 30 साल के अर्जुन उर्फ भूरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।वह 2 महीने से घर में अकेला था। सूचना पर ग्रामीण-परिजन मौके पर पहुंचे।युवक ने अपने मकान में फांसी लगाई।दरवाजा खुला होने से रात में ही कुछ लोगों को घटना का पता चला।ग्राम प्रधान नरसिंह ने बताया,अर्जुन की पत्नी सुखरानी अपने चार बच्चों रमन, रागिनी, सौम्या व गगन के साथ रहती है।