Public App Logo
सूत्रों के अनुसार गणेश मंदिर के पुजारी साधु नरेशनाथ से गांव की एक युवती के संबध थे. कुछ तस्वीरें सामने आयी जिसके बाद युवती का दिव्यांग अंकित (28) अपने साथी इसरार (30) को साथ लेकर साधु नरेशनाथ से मिलने मंदिर पहुंचा. दोनो को साधु ने चाय ऑफर की. इस चाय में नींद की गोलियां मिली हुई थी. चाय पीकर बेहोश हुए अंकित, इसरार को जहर के इंजैक्शन लगाये गये. फिर मंदिर कैंपस में गड्डा करके दोनों को जिंदा ही गड्डे में दफन कर दिया गया. जहां दोनों को दफन किया गया, उसके ऊपर इंटरलॉक टाइल्स बिछाई और 14 दिन तक हत्यारा साधु नरेशनाथ वहीं बैठकर धूनी रमाता रहा. पुलिस ने 19 दिन बाद हुई शिकायत पर एक्शन करते हुए अंकित और इसरार की लाशें बरामद की. साधु के साथियों को पकड़ा और फिर साधु को गिरफ्तार किया है. 📍बागपत, उत्तरप्रदेश - Baghpat News