मांट: पीएम श्री स्कूल मांट राजा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों को बांटे गए टिफिन
Mat, Mathura | Sep 5, 2026 पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल मांट राजा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. देव प्रकाश शर्मा और अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद मथुरा प्रसाद तिवारी रहे, जबकि संचालन अधिवक्ता रामलाल अग्रवाल ने किया।