गुवा सेल खदान से प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।सेल प्रबंधन द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में भाग लिया, वह विफल हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अब वे पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।