आबू रोड: आबूरोड के मावल चौकी पर रीको पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, ट्रक से 150 कार्टून शराब किए बरामद
आबूरोड क्षेत्र में रीको थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 150 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की हैशराब पंजाब और हरियाणा से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी।जानकारी के अनुसार, मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में फ्रूटी जूस के कार्टून की आड़ में शराब मिली