मुज़फ्फरनगर: मीरापुर उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार जाहिद हुसैन ने किया नामांकन
मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार जाहिद हुसैन ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रजत निठारिया सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार जाहिद हुसैन दलित और मुस्लिम वोटो के सहारे चुनाव मैदान में उतरे हैं।