बाढ़: एनएच-31 चौड़ीकरण: पेड़ों की कटाई शुरू, सुरक्षा घेरा बनाकर हटाए जा रहे
Barh, Patna | Sep 8, 2026 बाढ़ में एनएच-31 के चौड़ीकरण की राह में आने वाले पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। अथमलगोला से मोकामा तक सड़क चौड़ीकरण के तहत पेड़ और बिजली के पोल हटाए जा रहे हैं। घनी आबादी वाले इलाके में सुरक्षा घेरा बनाकर जेसीबी, रस्सी और कटिंग मशीन से पेड़ हटाए गए। धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को लगभग 2 बजे बताया कि एनएचएआई द्वारा वन विभाग के आदेश से पेड़ काटे का रहे हैं।