थरथरी: मनरेगा कार्यालय में पंचायतवार खेल मैदान बनाने पर चर्चा, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने मुखिया व रोजगार सेवक के साथ बैठक की
थरथरी मनरेगा कार्यालय में पंचायतवार खेल मैदान बनाने को लेकर सोमवार की दोपहर दो बजे कार्यक्रम पदाधिकारी वनीला निशांत राईन की अध्यक्षता में मुखिया व पीआरएस के संग बैठक की। बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी ने मनरेगा की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का निर्देश के अनुसार प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर खेल मैदान बनेगा।