थरथरी: थरथरी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
थरथरी प्रखंड के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने गुरुवार को करीब चार बजे घाट पर पहुंचकर अर्घ्य दिया। छठ व्रती शाम होने से पहले ही तालाबों व नदियों पर डुबकी लगाकर पूरे विधि-विधान से डूबते सूर्य एवं छठ माता की आराधना की। छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से घाटों पर सुरक्षा के व्यापक का पुख्ता इंतजाम किया गया था।