थरथरी: राजू बिगहा गांव के पास टेम्पो और टोटो की टक्कर में दो महिलाएं घायल
राजू बिगहा के समीप शनिवार की सुबह करीब 11 बजे टोटो व टेम्पो की टक्कर में दो महिला जख्मी हो गयी। जख्मी के परिजन ने बताया कि थरथरी से परवलपुर जाने के दौरान राजू बिगहा के समीप परवलपुर की ओर से आ रही टेंपो व थरथरी की ओर से जा रहा टोटो में टक्कर हो गया। टक्कर में दो महिला कतरु बिगहा निवासी कालपति देवी व छरियारी बुजुर्ग निवासी धनेश्वरी देवी जख्मी हो गया।