थरथरी: पुलपर में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने किया विसर्जन
चंडी नगर पंचायत स्थित पुलपर में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमा रविवार की शाम छह बजे गाजे बाजे के साथ धूम धाम से विसर्जन किया गया। पूजा समिति के सदस्यों ने अपने अपने पंडालों से उठा कर ट्राली पर रख कर, बड़े उल्लास के साथ नाचते गाते, विसर्जन के लिए ले गए। वहां आरती पूजा करके सभी एक साथ मां लक्ष्मी की जयकारा लगाते हुए प्रतिमाओं को ट्राली से उतार कर विसर्जन किया