प्रतापगढ़: शहर के प्रताप सदन में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न, कमेटी का जल्द होगा विस्तार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यालय प्रताप सदन में युवा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राम अचल मौर्या मौजूद रहे। जनसत्ता बैठक में प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने संगठन विस्तार, पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।