हरिद्वार: टीबड़ी क्षेत्र में झगड़ा करना 2 को पड़ा भारी, रानीपुर पुलिस ने दोनों को CRPC की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया।
रानीपुर कोतवाली पुलिस में टीबड़ी क्षेत्र में कंट्रोल रूम पर झगड़े की सूचना पर 2 को हिरासत में लेकर चालानी कार्रवाई की। सूचना देने वाले ने मान सिंह ने पुलिस को बताया कि नशे में धुत दो व्यक्ति रोहित और भानू उससे झगड़ा कर रहे हैं और मारपीट पर उतारू हैं। पुलिस ने दोनों को समझाना चाहा लेकिन दोनो के ना मानने पर दोनो को CRPC की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया।