हरिद्वार: आर्यनगर से एक वारंटी ज्वालापुर की रेल पुलिस चौकी ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर से एक वारंटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारंटी को मंगलवार सुबह उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार का कहना है कि वारंटी की गिरफ्तारी के वारंट रौशनाबाद कोर्ट ने जारी किए थे। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर वारंटी चिंटू गिरफ्तार हुआ है।