लखीसराय: महिसोना गांव के अनुसूचित टोला में डीएम ने 14 अप्रैल को जिला स्तरीय विशेष शिविर में आने का दिया निमंत्रण
लखीसराय प्रखंड के महिसोना गांव में 14 अप्रैल को जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.ताकि SC/ST परिवारों को सरकार द्वारा संचालित सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके. इसे लेकर रविवार की अपराह्न 12:30 बजे DM मिथिलेश मिश्रा द्वारा में महिसोना गांव SC टोला में लोगों को आमंत्रण पत्र देकर शिविर में आने का निमंत्रण दिया गया.