लखीसराय: सदर प्रखंड के कछैना गांव में बजरंग दल ने हनुमान जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
सदर प्रखंड क्षेत्र के कछैना गांव परिसर स्थित खेल मैदान परिसर स्थित शनिवार की दोपहर 1:40 पर हनुमान जन्मोत्सव बजरंग दल बलोपासना दिवस के मौके पर कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में राम टीम एवं हनुमान टीम के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता में राम की टीम 42 पॉइंट लाकर विजेता बनी।