लखीसराय: नया बाजार सूर्यनारायण घाट से महारुद्र यज्ञ के आयोजन के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई
शहर के क्यों नदी स्थित सूर्यनारायण घाट पर रविवार से 11 दिवसीय महारुद्र की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गई। भव्य कलश शोभा यात्रा में 1500 कन्याओं ने भाग ली इस भव्य कलश शोभा यात्रा में रविवार की पूर्वाहन 10:30 पर झांकी भांगड़ा ढोल नगाड़े हाथी घोड़ा डीजे के साथ निकाली गई। भोले शंकर का जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया गया।