लखीसराय: सूरजगढ़ा पुलिस ने हेमरपुर गांव में 4 फरार आरोपियों के घर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाए
शनिवार के अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा पुलिस द्वारा बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमरपुर गांव में 4 फरार आरोपी रामप्रवेश चौधरी उर्फ बल्लू चौधरी, बबलू चौधरी, गुड्डू कुमार एवं फुलटूश चौधरी के घर ढोल बजवाकर इश्तिहार चिपकाए गया.सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में 01/01/2025 को हथियार के बल पर 25 बीघा में लगी फसल जोतकर बर्बाद करने मामले में आरोपी फरार चल रहे हैं.