लखीसराय: किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 से RPF ने 2 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
RPF किऊल पोस्ट द्वारा शनिवार के अपराह्न 7:31 बजे दिए गए प्रेस ब्रीफ के अनुसार शनिवार के अपराह्न 12:30 बजे किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 03/04 पर गश्ती के क्रम में फुट ओवर ब्रिज के समीप 2 मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया.जिसकी पहचान नवादा जिले के सोनू दास एवं भागलपुर के प्रीतम कुमार के रूप में हुई. जीआरपी किऊल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.